SthaniyaNews.com
Monday, August 24, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक आवेदन का अवसर

Admin by Admin
July 27, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love

दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति एवं संस्थाएं होंगी सम्मानित

रायपुर । दिव्यांगजन सशक्तिकरण, समान अवसर और समावेशी समाज के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने का सुनहरा अवसर है। समाज कल्याण विभाग ने राज्य के सभी पात्र व्यक्तियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, नियोक्ताओं तथा दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत संगठनों से 31 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस   (3 दिसंबर 2026) के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों का उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले नवाचारों, उत्कृष्ट सेवाओं और प्रेरणादायी प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देना तथा समावेशी विकास को बढ़ावा देना है।
राष्ट्रीय पुरस्कारों के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पुनर्वास सेवाएं, कौशल एवं दक्षता विकास, रोजगार सृजन, सुगम्यता (एक्सेसिबिलिटी), अनुसंधान एवं नवाचार, शिक्षा, खेल, कला, साहित्य, सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग ने कहा है कि यह सम्मान केवल उत्कृष्ट कार्यों की पहचान भर नहीं है, बल्कि दिव्यांगजन अधिकारों, समान अवसरों और समावेशी समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। 
विभाग ने सभी पात्र आवेदकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील करते हुए अधिक से अधिक योग्य व्यक्तियों एवं संस्थाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का आह्वान किया है।

Previous Post

राष्ट्रीय पहचान का सुनहरा अवसर : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

Next Post

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन

Next Post

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन

Recent Posts

  • अब ऑनलाइन देखी जा सकेगी आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी
  • मतलोंगा-अलोरी मार्ग पर ईब नदी पर निर्माणाधीन पुल का काम 65 प्रतिशत पूर्ण, मार्च-2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
  • परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया बढ़ी आगे
  • माह अगस्त में पीडीएस खाद्यान्न का पर्याप्त भण्डारण, वितरण कार्य प्रगति पर: खाद्य विभाग
  • छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News