SthaniyaNews.com
Sunday, September 13, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

हाथियों से जनहानि में कमी जशपुर वनमंडल में प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी, गश्त और जन-जागरूकता अभियान तेज

Admin by Admin
August 13, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love

रायपुर। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन विभाग हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी, गश्त और जन-जागरूकता अभियान चला रहा है, ताकि मानव-हाथी द्वंद्व की घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। इन्हीं निर्देश के परिपालन के कारण जशपुर वनमंडल में विगत वर्षों की तुलना में हाथियों से होने वाली जनहानि में कमी आई है।
    वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 9 अगस्त को बगीचा वन परिक्षेत्र के महादेवडांड क्षेत्र में लगभग 16 जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा था। सूचना मिलते ही वन विभाग ने तत्काल हाथी गश्ती दल और रैपिड रिस्पांस टीम (आर.आर.टी.) को सक्रिय कर प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त शुरू की।
हाथियों के संभावित विचरण मार्गों में नहीं जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील
    वन विभाग की टीम ने घोघर, सरईपानी, घुघरी, रेंगोला, महुआडीह और बोडापहरी गांवों में लगातार निगरानी की। ग्रामीणों को माइक और सायरन के माध्यम से हाथियों की मौजूदगी की जानकारी दी गई तथा हाथियों के संभावित मार्गों में नहीं जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई।

हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मृत्यु
    इसी दौरान रात्रि लगभग 12रू30 बजे ग्राम घुघरी (कदमटोली) निवासी श्री मार्सेल लकड़ा (71 वर्ष) की हाथी के हमले में मृत्यु हो गई। वे अपनी निजी भूमि पर बनी अस्थायी झोपड़ी में रह रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाथी ने झोपड़ी को क्षतिग्रस्त कर उन्हें बाहर घसीट दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटनास्थल पर हाथी की मौजूदगी की पुष्टि
    घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, हाथी गश्ती दल और आर.आर.टी. मौके पर पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। घटनास्थल पर हाथी के पदचिह्न और गोबर मिलने से हाथी की मौजूदगी की पुष्टि हुई। प्रारंभिक जांच में यह भी जानकारी मिली कि मृतक को हाथियों के विचरण की सूचना देकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रयास किया गया था, लेकिन उन्होंने गांव जाने से इंकार कर दिया और अपनी झोपड़ी में ही रुके रहे।

प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
    वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार घटना के बाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ कर दी गई है। हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा हाथी गश्ती दल और आर.आर.टी. द्वारा संभावित आवागमन वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों के विचरण की सूचना मिलने पर जंगल या संभावित मार्ग में न जाएं, रात के समय अकेले बाहर न निकलें, हाथियों के पास जाने या उनका पीछा करने का प्रयास न करें तथा वन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मानव-हाथी द्वंद्व की घटनाओं को कम करने के लिए किया जा रहा लोगों को जागरूक
वन विभाग हाथी प्रभावित क्षेत्रों में माइक, सायरन और अन्य माध्यमों से लगातार लोगों को सतर्क कर रहा है। साथ ही हाथियों की गतिविधियों की निगरानी कर मानव-हाथी द्वंद्व की घटनाओं को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगली हाथियों से संबंधित किसी भी सूचना की तत्काल निकटतम वन अमले को जानकारी दें और स्वयं जोखिम न उठाएं।
 

Previous Post

समय पर पहचान, उचित रेफरल और विशेषज्ञ उपचार से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का सफल उपचार

Next Post

211 वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन

Next Post

211 वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन

Recent Posts

  • 27 जिलों के कृषि विज्ञान केन्द्रों में मिलेगा कौशल विकास प्रशिक्षण
  • मिशन अमृत 2.0 : चार शहरों में तालाबों के पुनर्जीवन के लिए 22.18 करोड़ स्वीकृत
  • विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • हर पात्र परिवार को समय पर और पूरा राशन मिले, किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल श्री डेका

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News