SthaniyaNews.com
Thursday, March 5, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता

Admin by Admin
December 25, 2025
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love
छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता

15 दिसंबर 2025 तक चलेगी प्रतियोगिता, विजेता प्रतिभागियों नगद पुरस्कार

रायपुर, 11 दिसंबर 2025

15 दिसंबर 2025 तक चलेगी प्रतियोगिता, विजेता प्रतिभागियों नगद पुरस्कार

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष  के उपलक्ष्य में 08 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक विशेष गतिविधियों और प्रतियोगिताओं की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के विभिन्न पर्यटन केंद्रों एवं रिजॉर्ट्स के साथ‑साथ पर्यटन बोर्ड के प्रधान कार्यालय रायपुर में भी विविध रचनात्मक कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ पर्यटन को नए आयाम देना है।

    इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पर्यटन बोर्ड ने 15 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रतियोगिता का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को नई दृष्टि से सामने लाना है। प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति, सौंदर्य, विरासत पर स्लोगन लिखना होगा। 

    प्रतियोगिता में भारत के किसी भी हिस्से से 16 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रविष्टि भेज सकेंगे। स्लोगन स्वयं द्वारा निर्मित, मौलिक तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन, रजत जयंती वर्ष 2025 की थीम पर आधारित होना चाहिए। स्लोगन अधिकतम 20 शब्दों का हो सकता है। किसी भी प्रकार की नकल, कॉपीराइट उल्लंघन या पूर्व प्रकाशित सामग्री स्वीकार्य नहीं होगी। स्लोगन हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में हो सकती है। एक प्रतिभागी केवल एक स्लोगन भेज सकेगा। भेजे गए स्लोगन का उपयोग बोर्ड द्वारा प्रचार-प्रसार में बिना अतिरिक्त अनुमति के किया जा सकेगा। 

प्रतिभागियों को स्लोगन निर्धारित ईमेल it@visitcg.in के जरिए प्रेषित करनी होगी, साथ ही अपना नाम, आयु, मोबाइल नंबर, ई-मेल, पता का संक्षिप्त विवरण दर्ज करना अनिवार्य रहेगा।

    प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन रचनात्मकता, तकनीकी गुणवत्ता, विषय के अनुरूपता और पर्यटन मूल्य जैसे मानदंडों के आधार पर विशेषज्ञ ज्यूरी द्वारा किया जाएगा। विजेताओं की घोषणा 19 दिसंबर को की जाएगी।  प्रथम पुरस्कार के रूप में 1500 रू नगद, द्वितीय पुरस्कार के रूप 1000 रू नगद तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 700 रुपये नकद राशि प्रदान की जाएगी, साथ ही विजेताओं को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।

    उत्कृष्ट स्लोगन को भविष्य में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की प्रचार सामग्री और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्थान देने पर भी विचार किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को व्यापक पहचान मिल सकेगी। इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देंगी, बल्कि युवाओं में रचनात्मक अभिव्यक्ति और कला के प्रति रुचि भी सशक्त रूप से बढ़ाएंगी, इसलिए राज्य के युवाओं, पर्यटकों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए 89823-25900 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Previous Post

ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा शुरू

Next Post

‘मनखे-मनखे एक समान’ की भावना को साकार करता मेगा हेल्थ कैम्प : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Next Post
‘मनखे-मनखे एक समान’ की भावना को साकार करता मेगा हेल्थ कैम्प : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

‘मनखे-मनखे एक समान’ की भावना को साकार करता मेगा हेल्थ कैम्प : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Recent Posts

  • बाबा गुरु घासीदास का का संदेश देश,दुनिया के लिए प्रासंगिक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • मेहनत और प्रतिभा की जीत: श्रवण सिंह बने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता
  • छत्तीसगढ़ में वीर बाल दिवस का राज्यव्यापी आयोजन
  • भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.3 बिलियन डॉलर बढ़कर 693.31 बिलियन डॉलर हुआ
  •  जनजातीय गौरव की स्वर्णिम विरासत: मुख्यमंत्री साय ने किया गैंदसिंह नायक की प्रतिमा का अनावरण

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News