SthaniyaNews.com
Thursday, March 5, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के समय को एक सप्ताह और बढ़ाया

Admin by Admin
December 11, 2025
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के समय को एक सप्ताह और बढ़ाया
Spread the love

रायपुर, 11 दिसंबर 2025

भारत निर्वाचन आयोग ने 01.01.2026 की अर्हता तिथि के संदर्भ में राज्य में चलाए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए निर्धारित तिथियों को एक सप्ताह और बढ़ाकर संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है:

1. गणना चरण (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरने की अवधि:04.11.2025 से 18.12.2025

2. मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण  /पुनर्व्यवस्थापन:18.12.2025 तक

3. कंट्रोल टेबल का अपडेशन और प्रारूप (ड्राफ्ट) सूची की तैयारी: 19.12.2025 से 22.12.2025 तक 

4. प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन: 23.12.2025 

5. दावे और आपत्तियाँ दर्ज करने की अवधि: 23.12.2025 से 22.01.2026 तक

6. नोटिस चरण (नोटिस जारी करना, सुनवाई और सत्यापन एवं दावा आपत्तियों का निराकरण) की अवधि: 23.12.2025 से 14.02.2026 तक

7. मतदाता सूचियों के हेल्थ मापदंडों की जाँच करना: 17.02.2026 तक 

8. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन:   21.02.2026

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ विशेष बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में अनुपस्थित, स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृत, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं तथा ऐसे मतदाता जिनके गणना प्रपत्र अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं, उनकी सूची की विशेष समीक्षा की जा रही है। इस दौरान स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृत, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं तथा ऐसे मतदाता जिनके गणना प्रपत्र अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं,की सूची राजनीतिक दलों के  BLA के साथ साझा भी किया जा रहा है।  

      मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ श्री यशवंत कुमार ने प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से मतदान केंद्र वार BLO के साथ बैठकों में सहभागिता सुनिश्चित करें,उन्होंने कहा कि   सूची का सूक्ष्म अवलोकन कर स्थायी रूप से स्थानांतरित, मृत, दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि, अपूर्णता अथवा गलत प्रविष्टि की जानकारी 18 दिसंबर तक बीएलओ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक से अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।
प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 23.12.2025 को किया जाएगा।

इसी प्रकार से तमिलनाडु और गुजरात में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2025 तक और ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 19 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।

मध्य प्रदेश तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2025 तक और ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 तक और ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 31 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।

Previous Post

अटलजी भाषा से, भाषण से और व्यक्तित्व से गंगा-यमुना की तरह पवित्र थे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Next Post

लोकसभा में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विधेयकों की जांच कर रही समिति का कार्यकाल बढ़ाया गया

Next Post
लोकसभा में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विधेयकों की जांच कर रही समिति का कार्यकाल बढ़ाया गया

लोकसभा में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विधेयकों की जांच कर रही समिति का कार्यकाल बढ़ाया गया

Recent Posts

  • बाबा गुरु घासीदास का का संदेश देश,दुनिया के लिए प्रासंगिक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • मेहनत और प्रतिभा की जीत: श्रवण सिंह बने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता
  • छत्तीसगढ़ में वीर बाल दिवस का राज्यव्यापी आयोजन
  • भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.3 बिलियन डॉलर बढ़कर 693.31 बिलियन डॉलर हुआ
  •  जनजातीय गौरव की स्वर्णिम विरासत: मुख्यमंत्री साय ने किया गैंदसिंह नायक की प्रतिमा का अनावरण

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News