SthaniyaNews.com
Friday, July 17, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स यात्रा को ठोस और महत्वपूर्ण परिणामों से भरपूर बताया

Admin by Admin
June 29, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love
29-9

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा संपन्न कर स्वदेश के लिए रवाना हुए। इस दौरे को पीएम मोदी ने ठोस और महत्वपूर्ण परिणामों से भरपूर बताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस सफल यात्रा की झलक दिखाई। एक वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए लिखा, “सेशेल्स की मेरी यात्रा कई ठोस और महत्वपूर्ण परिणामों से भरपूर रही है, जो भारत और सेशेल्स की मित्रता को और अधिक मजबूत बनाएगी।”

प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 50 साल की नींव को आगामी 50 साल की समृद्धि के लिए अहम माना। उन्होंने आगे लिखा, “मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि पिछले पचास वर्षों में हमारे संबंध गहरे भरोसे और साझा प्रगति की नींव पर खड़े रहे हैं। आने वाला अगला पचास वर्ष नवाचार, सतत विकास और साझा समृद्धि से परिभाषित होगा।”

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ” मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी यह यात्रा सेशेल्स-यूरोपीय संघ (ईयू) संबंधों को भी बेहतर बनाने में मददगार रही है, जिनमें ठोस परिणाम सामने आए हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा, “मुझे यह भी बताते हुए प्रसन्नता है कि मुझे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने का अवसर मिला, खासकर ऐसे समय में जब देश अपनी स्वतंत्रता के 50 वर्ष पूरे कर रहा है। मैं राष्ट्रपति हर्मिनी, सेशेल्स की सरकार, वहां की जनता और सेशेल्स के लोगों के स्नेह और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

बता दें कि पीएम मोदी सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। सेशेल्स की आजादी और भारत-सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल भी पूरे हुए हैं।

वहीं, उपलब्धियों और परिणामों की बात करें तो भारत और सेशेल्स ने 19 अहम समझौतों और घोषणाओं का ऐलान किया। इसमें प्रत्यर्पण संधि, यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान शुरू करने, डिजिटल भुगतान आदि शामिल है।

सेशेल्स दौरे के आखिरी चरण में पीएम मोदी ने पीस पार्क में महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूल चढ़ाए और उनका स्वागत करने के लिए इकट्ठा हुए भारतीय समुदाय के लोगों से भी बात की। तिरंगा लिए हुए भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “विक्टोरिया के पीस पार्क में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बापू के आदर्श पीढ़ियों से चले आ रहे हैं, जो लोगों को शांति, न्याय और इंसानी सम्मान की तलाश में एकजुट करते हैं। उनके विचार एक बेहतर दुनिया के लिए हमारी मिलकर की जाने वाली कोशिशों को प्रेरित करते रहते हैं।

Previous Post

छोटे क्लीनिकों के लिए ‘ई सुश्रुत क्लिनिक’ लॉन्च, 299 रुपए महीने में मिलेगी डिजिटल सुविधा

Next Post

किसान सारथी प्लेटफॉर्म से जुड़े करीब 3 करोड़ किसान, डिजिटल कृषि परामर्श सेवाओं का उठा रहे लाभ

Next Post

किसान सारथी प्लेटफॉर्म से जुड़े करीब 3 करोड़ किसान, डिजिटल कृषि परामर्श सेवाओं का उठा रहे लाभ

Recent Posts

  • रायपुर : ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर : डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
  • रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल रमेनडेका
  • कांकेर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत
  • महासमुंद : धान के बदले दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का विशेष अभियान

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News