SthaniyaNews.com
Friday, July 17, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

वेनेजुएला में भारत के ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ की हो रही सराहना 

Admin by Admin
July 3, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love
Venezuela-6

दिल्ली। वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत द्वारा चलाए गए मानवीय राहत अभियान ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ की स्थानीय जनता और मीडिया में खूब सराहना हो रही है। भारतीय मेडिकल टीम के पेशेवर रवैये और सेवा की गुणवत्ता की लोग सराहना कर रहे हैं।

बताना चाहेंगे 24 जून 2026 को वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए थे, जिनमें 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई और देशव्यापी तबाही मची। इसे देखते हुए भारत ने 28 जून को ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री, दवाइयां, मेडिकल उपकरण और फील्ड हॉस्पिटल यूनिट वेनेजुएला भेजी।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस मदद की घोषणा करते हुए कहा था कि यह सहायता भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों को मजबूती देगी।

स्थानीय लोगों ने की भारतीय टीम की प्रशंसा

गुरुवार को वेनेजुएला के लोगों ने फील्ड हॉस्पिटल में भारतीय डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की सराहना की। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर तस्वीरें और वीडियो जारी कर लोगों के अनुभव साझा किए।

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि ला गुएरा राज्य के प्लाया ग्रांडे से आए उनके परिजन को भूकंप में डबल फिबुला फ्रैक्चर हुआ है। उन्होंने कहा, “हम अभी-अभी पहुंचे हैं और हमें तुरंत देखभाल मिल गई। अब तक पूरी सेवा बहुत अच्छी रही है। आज रात उनका ऑपरेशन होने वाला है।”

भारत ने ‘X’ पर लिखा, “ऑपरेशन अमिस्ताद – वेनेजुएला में भारत के मानवीय राहत प्रयास को इसके व्यवसायिकता और सेवा की गुणवत्ता के लिए जनता से काफी सराहना मिली है।”

यह मिशन भारत की ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को दोहराता है, जिसमें प्राकृतिक आपदा में प्रभावित देशों की तत्काल और प्रभावी मदद शामिल है। ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ वेनेजुएला में भारत की बढ़ती मानवीय छवि का प्रतीक बन गया है।

Previous Post

AI अपनाने में कंपनियों की मदद के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने बनाई नई कंपनी, 2.5 अरब डॉलर का निवेश

Next Post

रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से राजनांदगांव का साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर

Next Post

रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से राजनांदगांव का साहू परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भर

Recent Posts

  • रायपुर : ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर : डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
  • रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल रमेनडेका
  • कांकेर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत
  • महासमुंद : धान के बदले दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का विशेष अभियान

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News