SthaniyaNews.com
Friday, July 17, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home राजनीति

उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आज से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, संगठनात्मक बैठकों पर रहेगा फोकस

Admin by Admin
July 4, 2026
in राजनीति
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love
उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आज से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, संगठनात्मक बैठकों पर रहेगा फोकस

दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार से दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर पहुंच रहे हैं। 4 और 5 जुलाई के इस दौरे के दौरान वह पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ कई अहम बैठकें करेंगे। इनमें संगठन की भविष्य की रणनीति, आगामी कार्यक्रमों और विधानसभा चुनाव की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।

दौरे का बदला गया कार्यक्रम

नितिन नबीन का यह दौरा पहले 3 और 4 जुलाई को प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इसे बदलकर 4 और 5 जुलाई कर दिया गया। पार्टी इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण मान रही है, क्योंकि हाल ही में गठित उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने पर विशेष जोर रहेगा।

एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक होगा रोड शो

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार सुबह करीब 11 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक उनका रोड शो निकलेगा। यह रोड शो आलमबाग, टीएन चतुर्वेदी चौराहा, चारबाग, दीनदयाल स्मृतिका, महाराणा प्रताप चौराहा और बर्लिंगटन चौराहा होते हुए प्रदेश कार्यालय पहुंचेगा। रास्ते में कई स्थानों पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

संगठनात्मक बैठकों में चुनावी तैयारियों पर मंथन

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचने के बाद नितिन नबीन प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, राज्य मोर्चा अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक करेंगे। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठन की कार्ययोजना और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी। दौरे के दौरान वह सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी), वरिष्ठ भाजपा नेताओं और एनडीए नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष फोकस रहेगा।

सीएम योगी और कोर कमेटी के साथ भी होगी बैठक

शनिवार शाम करीब 4 बजे नितिन नबीन लखनऊ स्थित हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, भाजपा सांसदों, विधायकों और एमएलसी के साथ अलग-अलग बैठकें होंगी। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और एनडीए नेताओं से करेंगे संवाद

शाम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री सम्मानित डॉ. विद्या बिंदु सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रात्रि भोज में शामिल होंगे। रविवार को अपने दूसरे दिन की शुरुआत नितिन नबीन उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ चाय पर चर्चा से करेंगे। इसके बाद वह राज्य के एनडीए नेताओं की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेंगे।

2027 चुनाव की रणनीति को मिलेगी धार

भाजपा के अनुसार, इस पूरे दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठन को हर स्तर पर अधिक मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं को नई दिशा देना और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनावी रणनीति को और धारदार बनाना है।

Previous Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने स्वामी विवेकानंद को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Next Post

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

Next Post

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

Recent Posts

  • रायपुर : ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर : डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
  • रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल रमेनडेका
  • कांकेर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत
  • महासमुंद : धान के बदले दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का विशेष अभियान

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News