SthaniyaNews.com
Friday, July 17, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

ICC अध्यक्ष जय शाह ने महिला टी20 विश्व कप की रिकॉर्ड तोड़ सफलता की सराहना की

Admin by Admin
July 5, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love
ICC अध्यक्ष जय शाह ने महिला टी20 विश्व कप की रिकॉर्ड तोड़ सफलता की सराहना की

दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले टूर्नामेंट की रिकॉर्ड तोड़ सफलता की सराहना की है। शाह ने कहा है कि दर्शकों की मैदान में उपस्थिति और व्यूअरशिप के मामले में यह अब तक का सबसे सफल महिला टी20 विश्व कप है।

उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, “हमारा मकसद था कि यह टी20 विश्व कप अब तक का सबसे बड़ा हो, और रिकॉर्ड तोड़ने वाली भीड़ और दुनिया भर में टीवी और डिजिटल पर भारी व्यूअरशिप के साथ, हमने वह हासिल कर लिया है।” शाह ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, “इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को बेस्ट ऑफ लक, जो लॉर्ड्स में फाइनल में जरूर शानदार मुकाबला करेंगे।”

आईसीसी महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में आज रविवार को लंदन के लॉर्ड्स में इंग्लैंड का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। दोनों टीमें अपराजित रहते हुए फाइनल में पहुंची हैं। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को हराया, जबकि एक अन्य सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

टी20 विश्व कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड चौथी बार फाइनल में आमने-सामने हैं। इससे पहले वे 2012, 2014 और 2018 के फाइनल में आमने-सामने हुए थे। तीनों बार ऑस्ट्रेलिया विजयी रही थी। छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपने सातवें खिताब के दावेदार के रूप में उतरेगी। सोफी मोलिनक्स की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

मेजबान इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। नट साइवर-ब्रंट के नेतृत्व वाली टीम अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने और 2009 में इसी जगह पर पहले संस्करण की अपनी ऐतिहासिक जीत को दोहराने का लक्ष्य लेकर चल रही है। विश्व कप की क्लोजिंग सेरेमनी में वैश्विक म्यूजिक आइकॉन रीटा ओरा और क्लीन बैंडिट टूर्नामेंट के दसवें एडिशन की स्टार-परफॉर्म करेंगे।

Previous Post

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

Next Post

रायपुर : डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से हो रही सशक्त – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Next Post

रायपुर : डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से हो रही सशक्त - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Recent Posts

  • रायपुर : ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर : डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
  • रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल रमेनडेका
  • कांकेर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत
  • महासमुंद : धान के बदले दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का विशेष अभियान

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News