SthaniyaNews.com
Friday, July 17, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

रायपुर : प्रशासन की संवेदनशील पहल से दो घंटे में बना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, बेटी श्रुति का एकलव्य विद्यालय में प्रवेश हुआ सुनिश्चित

Admin by Admin
July 11, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love

समय पर मिली प्रशासनिक सहायता से बचा प्रवेश, पिता ने जताया आभार

जशपुर जिला प्रशासन की त्वरित और संवेदनशील कार्यशैली का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। ग्राम लोखंडी, पोस्ट जशपुर निवासी दिव्यांग श्री अश्विन लकड़ा का दिव्यांगता प्रमाण पत्र महज दो घंटे के भीतर जारी कर दिया गया, जिससे उनकी पुत्री श्रुति लकड़ा का एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश समय पर सुनिश्चित हो सका।
श्री अश्विन लकड़ा ने कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनकी पुत्री का एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में चयन हो चुका है। काउंसलिंग के दौरान विद्यालय द्वारा उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र की मांग की गई थी, जबकि काउंसलिंग की अंतिम तिथि निकट थी। ऐसे में उन्होंने तत्काल प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने उप संचालक समाज कल्याण श्री धर्मेन्द्र कुमार साहू को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही समाज कल्याण विभाग ने मामले को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की।
जांच में पाया गया कि श्री अश्विन लकड़ा लकवा से दिव्यांग हैं तथा अस्थि रोग विशेषज्ञ द्वारा उनके लिए दो वर्ष की अवधि का अस्थायी दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाने हेतु मूल्यांकन किया जा चुका था। हालांकि, यूडीआईडी पोर्टल में तकनीकी समस्या के कारण प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा था। समाज कल्याण विभाग ने राज्य स्तरीय यूडीआईडी समन्वयक से समन्वय स्थापित कर तकनीकी समस्या का समाधान कराया। ऑपरेटर परिवर्तन के कारण उत्पन्न ओटीपी संबंधी बाधा का भी त्वरित निराकरण किया गया।
सभी आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद मात्र दो घंटे के भीतर श्री अश्विन लकड़ा का दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इसके फलस्वरूप उनकी पुत्री श्रुति लकड़ा की काउंसलिंग समय पर संपन्न हुई और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में उसका प्रवेश सुनिश्चित हो गया।
समय पर मिली इस सहायता से भावुक श्री अश्विन लकड़ा ने जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की तत्परता से उनकी बेटी का भविष्य सुरक्षित हो सका।

Previous Post

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अब 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

Next Post

रायपुर : हरी खाद से खेत होंगे उपजाऊ, बढे़गी पैदावार और कम होगी लागत

Next Post

रायपुर : हरी खाद से खेत होंगे उपजाऊ, बढे़गी पैदावार और कम होगी लागत

Recent Posts

  • रायपुर : ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर : डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
  • रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल रमेनडेका
  • कांकेर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत
  • महासमुंद : धान के बदले दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का विशेष अभियान

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News