SthaniyaNews.com
Thursday, July 16, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home नेशनल

भारी उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, आईटी शेयरों ने दिखाई मजबूती

Admin by Admin
July 13, 2026
in नेशनल
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love
भारी उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, आईटी शेयरों ने दिखाई मजबूती

रायपुर। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार के सत्र में बड़े उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ। घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों ने सत्र की शुरुआत बड़े गिरावट के साथ की थी, लेकिन आईटी शेयरों में तेजी के चलते निफ्टी50 और सेंसेक्स अपने दिन के निचले स्तर से ऊपर उठकर बंद हुए।

बाजार बंद होने के समय, सेंसेक्स 47.01 अंक यानी 0.06 प्रतिशत बढ़कर 77,616.40 पर था, तो वहीं निफ्टी50 0.02 प्रतिशत यानी 4.10 अंक बढ़कर 24,211 पर पहुंच गया। सत्र के दौरान सेंसेक्स एक समय 700 से अधिक अंक गिर गया था, लेकिन बाद में उसने सारी गिरावट को दूर करते हुए 47 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार समाप्त किया। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 मामूली बढ़त के साथ 4 अंक की बढ़त के साथ बाजार की समाप्ति की।

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.01 प्रतिशत और 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, सेक्टरवार देखें तो निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई और यह 3.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा, इसके बाद निफ्टी मीडिया में 2 प्रतिशत और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी ऑटो में 0.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.25 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.11 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

जबकि इसके विपरीत, निफ्टी एफएमसीजी सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा, जिसमें 0.99 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद निफ्टी मेटल में 0.74 प्रतिशत, निफ्टी इंफ्रा में 0.53 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी में 0.25 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके साथ ही, निफ्टी फार्मा और निफ्टी एनर्जी भी लाल निशान में बंद हुए।

निफ्टी 50 इंडेक्स में टीसीएस में 5.51 प्रतिशत और एचसीएलटेक में 5.15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और ये दिन के टॉप गेनर्स रहे। इसके साथ ही टेक महिंद्रा, इंफोसिस, बजाज ऑटो और एनटीपीसी के शेयरों में 3.2 प्रतिशत से 2.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। जबकि, सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, नेस्ले इंडिया, इटरनल और इंडिगो के शेयर शामिल रहे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले बढ़ाने के बाद ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अपने हमले तेज कर दिए हैं। क्षेत्र में तनाव बढ़ने से महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य से ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गईं, जिसके चलते ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

एक बाजार विशेषज्ञ ने कहा कि सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने गिरावट के साथ शुरुआत की, लेकिन 20-दिवसीय एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) के पास इसे मजबूत सपोर्ट मिला। इसके बाद इंडेक्स में 200 अंकों से अधिक की शानदार रिकवरी देखने को मिली। दैनिक चार्ट पर निफ्टी ने एक बड़ा बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, जो निचले स्तरों पर मजबूत खरीदारी का संकेत देता है।

एक्सपर्ट के अनुसार, तकनीकी रूप से देखें तो निफ्टी अभी भी अपने 20-दिवसीय, 50-दिवसीय और 100-दिवसीय ईएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है, जो यह दर्शाता है कि बाजार का व्यापक रुझान अभी भी सकारात्मक बना हुआ है। वहीं, दैनिक आरएसआई फिलहाल सीमित दायरे में बना हुआ है और बुलिश क्रॉसओवर देने के करीब पहुंच गया है, जिससे आने वाले दिनों में तेजी की संभावना मजबूत होती दिख रही है।

विशेषज्ञ ने आगे बताया कि आने वाले कारोबारी सत्रों में 24,330-24,350 का स्तर निफ्टी के लिए तत्काल प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) के रूप में काम कर सकता है। यदि इंडेक्स निर्णायक रूप से 24,350 के ऊपर निकलता है, तो इसमें नई खरीदारी देखने को मिल सकती है और यह तेजी से 24,500 के स्तर तक पहुंच सकता है। वहीं, नीचे की ओर 24,130-24,100 का दायरा निफ्टी के लिए मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है।

Previous Post

ICC Player of the Month: शुभमन गिल, बांग्लादेशी मोसाद्देक हुसैन और न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ अवॉर्ड के लिए नामित

Next Post

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सकारात्मक प्रगति : वाणिज्य सचिव

Next Post

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सकारात्मक प्रगति : वाणिज्य सचिव

Recent Posts

  • रायपुर : ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर : डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
  • रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल रमेनडेका
  • कांकेर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत
  • महासमुंद : धान के बदले दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का विशेष अभियान

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News