SthaniyaNews.com
Sunday, July 26, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

रायपुर : सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र

Admin by Admin
July 18, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love

त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई से इन्द्रेश कुमार को मिली बड़ी राहत, जताया आभार

रायपुर। शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु आम नागरिकों को समयबद्ध और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसका एक प्रेरक उदाहरण, खैरागढ़ जिले के ग्राम पचपेड़ी निवासी इन्द्रेश कुमार विश्वकर्मा के मामले में सामने आया, जिनका निवास प्रमाण पत्र इंजीनियरिंग प्रवेश प्रक्रिया के लिए अत्यंत आवश्यक था।
    इन्द्रेश कुमार विश्वकर्मा को इंजीनियरिंग प्रवेश हेतु निर्धारित समय-सीमा के भीतर निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। दस्तावेज के अभाव में उनका प्रवेश प्रभावित होने की आशंका थी। ऐसे समय में उन्होंने सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन किया, जिस पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रिया पूरी की।
    जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए आवेदन का शीघ्र परीक्षण किया तथा उसी दिन निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया। समय पर दस्तावेज उपलब्ध होने से उनका इंजीनियरिंग प्रवेश सुरक्षित हो सका और उन्हें बड़ी राहत मिली।
    इन्द्रेश कुमार विश्वकर्मा ने शासन,  प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की त्वरित कार्यशैली के कारण उन्हें समय पर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यह सहयोग उनके शैक्षणिक भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ है।
    सेवा सेतु के माध्यम से राजस्व, प्रमाण पत्र, पंजीयन सहित विभिन्न शासकीय सेवाएं आम नागरिकों को सरल और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जरूरतमंद लोगों तक त्वरित सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है।





Previous Post

रायपुर : सुपोषण की ओर एक कदम: मुनगा पौधरोपण जन आंदोलन का शुभारंभ

Next Post

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है देवघर का बाबा बैद्यनाथ धाम, जहां साथ-साथ विराजमान हैं ज्योतिर्लिंग और शक्तिपीठ

Next Post

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है देवघर का बाबा बैद्यनाथ धाम, जहां साथ-साथ विराजमान हैं ज्योतिर्लिंग और शक्तिपीठ

Recent Posts

  • भारत के निजी क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि जारी, जुलाई में 54.3 रहा पीएमआई  
  • जम्मू-श्रीनगर हाईवे लगातार दूसरे दिन बंद, सभी प्रमुख धार्मिक यात्राएं छठे दिन भी स्थगित
  • नीट पेपर लीक मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सरकार से मांगा सुधारों का पूरा रोडमैप, अगली सुनवाई 3 अगस्त को
  • फोर्स्ड लेबर पर भारत की सख्ती का असर, अमेरिका ने अन्य देशों के मुकाबले लगाया कम टैरिफ
  • पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News