SthaniyaNews.com
Sunday, July 26, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

रायपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से दोकड़ा छात्रावास में बहाल हुई विद्युत व्यवस्था

Admin by Admin
July 22, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love

खराब ट्रांसफार्मर बदला गया, छात्रों को मिली राहत, अध्ययन का अनुकूल वातावरण हुआ बहाल

विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से जशपुर जिले के विकासखंड कांसाबेल अंतर्गत ग्राम दोकड़ा स्थित शासकीय बालक प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने से बाधित बिजली व्यवस्था बहाल होने के बाद छात्रावास के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार, छात्रावास अधीक्षक ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय को आवेदन देकर अवगत कराया था कि छात्रावास के समीप स्थापित ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे परिसर में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। इसके चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी तथा छात्रावास के नियमित संचालन में भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने तत्काल संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खराब ट्रांसफार्मर को बदलते हुए नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया। इसके बाद छात्रावास में विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू रूप से शुरू हो गई और विद्यार्थियों की परेशानी दूर हो गई। बिजली बहाल होने पर छात्रावास के विद्यार्थियों एवं अधीक्षक ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर की गई पहल से उनकी प्रमुख समस्या का समाधान हो गया है और अब छात्र बेहतर वातावरण में नियमित रूप से अध्ययन कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, जिससे जरूरतमंदों को समय पर राहत मिल रही है और शासन के प्रति लोगों का विश्वास निरंतर मजबूत हो रहा है।


 

Previous Post

रायपुर : किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई

Next Post

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून की चालः प्रदेश में अब तक 356.2 मिमी वर्षा दर्ज

Next Post

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून की चालः प्रदेश में अब तक 356.2 मिमी वर्षा दर्ज

Recent Posts

  • भारत के निजी क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि जारी, जुलाई में 54.3 रहा पीएमआई  
  • जम्मू-श्रीनगर हाईवे लगातार दूसरे दिन बंद, सभी प्रमुख धार्मिक यात्राएं छठे दिन भी स्थगित
  • नीट पेपर लीक मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सरकार से मांगा सुधारों का पूरा रोडमैप, अगली सुनवाई 3 अगस्त को
  • फोर्स्ड लेबर पर भारत की सख्ती का असर, अमेरिका ने अन्य देशों के मुकाबले लगाया कम टैरिफ
  • पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News