SthaniyaNews.com
Friday, July 31, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

मुख्यमंत्री साय के सुशासन सरकार में गांव-गांव पहुंच रही डिजिटल सेवाएं

Admin by Admin
July 29, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love

सेवा-सेतु पोर्टल बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी

घर के नजदीक ही मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण-पत्र

रायपुर l मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में लगातार प्रभावी पहल की जा रही है। शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ और समयबद्ध तरीके से उसके घर के निकट उपलब्ध हों। इसी सोच को साकार करने में सेवा-सेतु पोर्टल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों के लिए भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरा है। इस पोर्टल के जरिए लोगों को अनेक शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो रही हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा अनावश्यक भागदौड़ से भी राहत मिल रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेश में डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देते हुए शासकीय सेवाओं को नागरिकों के द्वार तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। सेवा-सेतु पोर्टल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में भी शासकीय सेवाओं की पहुंच को आसान और पारदर्शी बनाया है। इससे लोगों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

इस पहल का सकारात्मक उदाहरण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिवनी (सिलवारीटोला) में देखने को मिला। यहां सेवा-सेतु ऑपरेटर श्री खिलावन सिंह पोट्टाम ने आवेदक  लवकुश मरावी को सेवा-सेतु केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन विवाह प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया। पूरी प्रक्रिया सहज, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी हुई। हितग्राही को किसी भी शासकीय कार्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़े और घर के नजदीक ही आवश्यक सेवा प्राप्त हो गई।

हितग्राही लवकुश मरावी ने बताया कि पहले विवाह प्रमाण-पत्र जैसे दस्तावेज़ बनवाने के लिए कई बार कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे समय और संसाधनों की अतिरिक्त आवश्यकता होती थी। अब सेवा-सेतु केंद्र के माध्यम से यह कार्य बेहद सरल, त्वरित और सुविधाजनक हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई इस जनहितकारी व्यवस्था तथा सेवा-सेतु केंद्र के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है।

सेवा-सेतु पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि सेवाओं के त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन को भी नई गति मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे ऐसे प्रयास नागरिकों के जीवन को अधिक सरल, सुगम और सुविधाजनक बना रहे हैं तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की संकल्पना को साकार कर रहे हैं।

Previous Post

वर्षा ऋतु में सघन वृक्षारोपण के लिए लक्ष्य निर्धारित

Next Post

31 जुलाई तक कराएं बागवानी फसलों का बीमा, प्राकृतिक जोखिमों से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

Next Post

31 जुलाई तक कराएं बागवानी फसलों का बीमा, प्राकृतिक जोखिमों से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

Recent Posts

  • तंबाकू पर छत्तीसगढ़ का ‘कड़ा प्रहार’, 14,948 शिक्षण संस्थान हुए तंबाकू मुक्त
  • जिले में मलेरिया से हुई मौतों पर विभाग गंभीरता से संज्ञान लें, निचले स्तर पर नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं
  • पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में ऊर्जा क्रांति
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को सड़क विकास की बड़ी सौगात
  • बस्तर के कायाकल्प की योजना लेकर प्रधानमंत्री से मिले सीएम साय

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News