SthaniyaNews.com
Monday, August 24, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

रायपुर : सेवा सेतु बना विद्यार्थियों के भविष्य का संबल, छात्रा संजना को समय पर मिला जाति प्रमाण पत्र

Admin by Admin
August 10, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love

पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था से घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और नागरिकों की पहुंच में लाने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु योजना राज्यभर में लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर उभर रही है। यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए समय, श्रम और अनावश्यक कार्यालयी दौड़-भाग को कम करने में प्रभावी साबित हो रही है।
सूरजपुर जिले के भैयाथान तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत करोंदामूड़ा निवासी श्री नवानंद ने अपनी पुत्री कुमारी संजना के लिए जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया। आवेदन के कुछ ही दिनों के भीतर उन्हें प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया, जिससे उनकी पुत्री की शिक्षा से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो सकीं।
श्री नवानंद ने बताया कि पहले जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज बनवाने के लिए लोगों को कई बार तहसील और अन्य कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे समय और आर्थिक संसाधनों की अतिरिक्त आवश्यकता होती थी। अब सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक हो गई है तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र मिलने से अब संजना की छात्रवृत्ति, प्रवेश एवं अन्य शैक्षणिक औपचारिकताएं आसानी से पूरी हो सकेंगी और उसकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी।
श्री नवानंद ने छत्तीसगढ़ शासन की इस डिजिटल पहल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु जैसी व्यवस्था आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है, क्योंकि इससे शासकीय सेवाएं अब गांवों और घरों के करीब पहुंच रही हैं।
राज्य शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक को समयबद्ध, पारदर्शी और सुगम शासकीय सेवाएं उपलब्ध हों। सेवा सेतु योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो सुशासन, डिजिटल सेवा विस्तार और नागरिक सुविधा के राज्य सरकार के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान कर रही है।
 

Previous Post

रायपुर : खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग चला रहा है विशेष सघन निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान

Next Post

रायपुर : गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

Next Post

रायपुर : गंगरेल के जंगलों से गहरे जख्मों के साथ रेस्क्यू हुआ अजगर

Recent Posts

  • नए सिम कार्ड नियम आज से लागू, एक व्यक्ति अब ले सकेगा अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन
  • असम में किसानों से हर साल 10 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा
  • शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • बहनों की तरक्की, परिवार की शान – विष्णु भैया का यही अभियान

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News