SthaniyaNews.com
Saturday, September 5, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

प्रधानमंत्री आवास योजना से अमर सिंह उईके का मिट्टी का घर बना पक्का आशियाना

Admin by Admin
September 5, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नारायणपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 07 निवासी श्री अमर सिंह उईके भी इस योजना से लाभान्वित होकर आज अपने परिवार के साथ सुरक्षित और पक्के घर में जीवन बिता रहे हैं।
अमर सिंह उईके बताते हैं कि उनकी उम्र 45 वर्ष है। उनका परिवार लंबे समय से मिट्टी की कच्ची दीवार और खपरैल वाले घर में रह रहा था। बरसात के मौसम में कच्चे घर में रहने के कारण परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आमदनी के चलते अपने परिवार के लिए पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था।
इसी दौरान उन्हें नगरपालिका द्वारा आयोजित वार्ड शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने नगरपालिका परिषद नारायणपुर कार्यालय में जाकर योजना की जानकारी ली और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन किया। योजना के तहत उनका आवास स्वीकृत हुआ और 29 वर्गमीटर क्षेत्र में 3.05 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से उनका पक्का मकान तैयार हुआ। इसमें केंद्रांश 1.50 लाख रुपये, राज्यांश 0.76 लाख रुपये तथा हितग्राही अंश 0.79 लाख रुपये शामिल है।
पक्का घर बनने के बाद अमर सिंह उईके और उनके परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब उन्हें बारिश और मौसम की परेशानियों की चिंता पहले जैसी नहीं रहती। सुरक्षित आवास मिलने से परिवार को मानसिक शांति और बेहतर जीवन जीने का अवसर मिला है।
अमर सिंह उईके कहते हैं कि पक्का घर हमारे लिए सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा और बेहतर भविष्य का आधार है। प्रधानमंत्री आवास योजना से हमारा वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है। इसके लिए मैं केंद्र और राज्य सरकार के साथ नगरपालिका का आभार व्यक्त करता हूं।
 

Previous Post

खड़गवां से ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का हुआ आगाज : स्वास्थ्य मंत्री ने किया वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

Next Post

ओरछा, फरसगांव, खड़गवां, सोनहत, डौंडी, डोंगरगांव और धमधा में भी खुलेंगे लोक निर्माण विभाग के उप संभागीय कार्यालय

Next Post

ओरछा, फरसगांव, खड़गवां, सोनहत, डौंडी, डोंगरगांव और धमधा में भी खुलेंगे लोक निर्माण विभाग के उप संभागीय कार्यालय

Recent Posts

  • महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट
  • जानकी बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, तीन एकड़ जमीन से 40 लाख रूपए का कृषि उद्यम
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण स्वच्छता को मिल रही नई गति
  • जिला अस्पताल कांकेर की कैंटीन को मिला ‘ईट राइट कैंपस’ का 5-स्टार एक्सेम्प्लरी प्रमाण-पत्र
  • ओरछा, फरसगांव, खड़गवां, सोनहत, डौंडी, डोंगरगांव और धमधा में भी खुलेंगे लोक निर्माण विभाग के उप संभागीय कार्यालय

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News