SthaniyaNews.com
Sunday, September 20, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

डिजिटल छत्तीसगढ़- अब ज़मीन के सीमांकन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

Admin by Admin
September 8, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love

 नया मॉड्यूल 7 दिनों के भीतर लागू करने के निर्देश,पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

रायपुर। राज्य सरकार के राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए ज़मीन के सीमांकन (Demarcation)  की प्रक्रिया को बेहद आसान, पारदर्शी और डिजिटल बना दिया है। अब ज़मीन मालिकों को नाप-जोख या सीमांकन के लिए तहसील कार्यालयों और सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
 नए डिजिटल सिस्टम में सीमांकन आवेदन के लिए तहसील कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि सिर्फ  लोक सेवा केंद्र (CSC/चॉइस सेंटर) और राजस्व विभाग के ऑनलाइन सिटिज़न  पोर्टल या सेवासेतु के माध्यम से ही आवेदन जमा किए जा सकेंगे। जिससे सीमांकन के ऑफलाइन या मैन्युअल आवेदन को E-Court अंतर्गत  तहसील स्तर से दर्ज करने की व्यवस्था खत्म की जा रही है। आवेदन सीधे संबंधित तहसीलदार की आईडी में ट्रांसफर हो जाएंगे। एवं राजस्व निरीक्षक द्वारा भी अपने रिपोर्ट ऑनलाइन  जमा करने का प्रावधान भी इसमें शामिल किया जा रहा है, जिससे आवेदक को आवेदन के संबंध मे सभी स्तर के जानकारी उपलब्ध होती रहेगी।
राजस्व विभाग के भू-अभिलेख शाखा से जारी पत्र अनुसार राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक को ई-कोर्ट  (E-Court)  सॉफ्टवेयर में ज़रूरी तकनीकी सुधार कर नया मॉड्यूल 7 दिनों के भीतर लागू करने के निर्देश दिए गये हैं।
      
सिर्फ आपत्ति होने पर ही जाना होगा तहसील
नई व्यवस्था के तहत पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और डिजिटल मैपिंग से पूरी होगी। आवेदक को तहसील कार्यालय केवल तभी जाना पड़ेगा, जब सीमांकन के दौरान किसी पड़ोसी या अन्य पक्ष द्वारा कोई औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई जाए। अगर मामला निर्विवाद है, तो आवेदक को एक बार भी दफ्तर जाने की ज़रूरत नहीं होगी।
       मैन्युअल व्यवस्था खत्म होने से दफ्तरों की अनचाही भाग-दौड़ और बिचौलियों का दखल पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। तय समय-सीमा के कारण मामलों के पेंडिंग रहने की समस्या दूर होगी और आवेदकों को निश्चित समय में सीमांकन रिपोर्ट मिल जाएगी। 
ई-गवर्नेंस की ओर एक और बड़ा कदम
     राजस्व विभाग नागरिकों की सुविधा के लिए पहले ही कई सेवाएं पूरी तरह ऑनलाइन कर चुका है। जिसमें डिजिटल हस्ताक्षरित B-1 एवं P-II नागरिक घर बैठे खसरा और खतौनी की QR कोड वाली प्रमाणित कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। ज़मीन की खरीद-बिक्री के बाद नामांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन और स्टेटस ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध है। ऑनलाइन नजरी नक्शा, परिवर्तित भूमि (Diversion) और नजूल ज़मीन के टैक्स रिकॉर्ड्स को पूरी तरह डिजिटल किया जा चुका है। राजस्व अदालतों में चल रहे मामलों की पेशी, आदेश और सुनवाई का स्टेटस ऑनलाइन देखा जा सकता है।
         राजस्व विभाग की यह नई पहल राज्य में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने और आम लोगों की समस्याओं को पारदर्शी तरीके से हल करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।
 

Previous Post

आत्मनिर्भरता की नई मिसाल- खेतों से मशरूम उत्पादन तक मिथिला दीदी ने लिखी सफलता की नई कहानी

Next Post

छत्तीसगढ़- सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ रूपए स्वीकृत

Next Post

छत्तीसगढ़- सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ रूपए स्वीकृत

Recent Posts

  • महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल श्री रमेन डेका
  • जशपुर के दूरस्थ वनांचल में उच्च शिक्षा का नया सवेरा
  • छत्तीसगढ़ में श्रमवीरों का सम्मान
  • सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिवस जशपुर में जगमगाएंगे 5 लाख से अधिक आशीर्वाद के दीप
  • श्रमिक सुरक्षा और उत्कृष्ट कार्य को मिलेगा सम्मान, 2 लाख रुपये का ‘श्रम यशस्वी पुरस्कार’

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News