SthaniyaNews.com
Saturday, July 18, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

माउंट आबू में 4-5 जुलाई को होगा ‘सुधार उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026’, विधिक सुधारों पर होगा मंथन

Admin by Admin
July 3, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love
माउंट आबू में 4-5 जुलाई को होगा ‘सुधार उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026’, विधिक सुधारों पर होगा मंथन

दिल्ली। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधिक कार्य विभाग और विधायी विभाग की ओर से 4 और 5 जुलाई 2026 को राजस्थान के माउंट आबू स्थित ज्ञान सरोवर, ब्रह्माकुमारी मुख्यालय में ‘सुधार उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026’ का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल शामिल होंगे।

विकसित भारत@2047 के विजन पर होगा विचार-विमर्श

कार्यक्रम का उद्देश्य मंत्रालय की प्रमुख उपलब्धियों की समीक्षा करना, महत्वपूर्ण विधिक और संस्थागत सुधारों को रेखांकित करना तथा विकसित भारत@2047 के विजन के अनुरूप आधुनिक, दक्ष और नागरिक-केंद्रित विधिक व्यवस्था के निर्माण के लिए भावी कार्ययोजना पर चर्चा करना है।

डिजिटल परिवर्तन और एआई समेत कई विषयों पर होगी चर्चा

उद्घाटन सत्र में दक्ष, प्रौद्योगिकी-संचालित और नागरिक-केंद्रित विधिक इकोसिस्टम के निर्माण के लिए मंत्रालय का विजन प्रस्तुत किया जाएगा। शिविर के दौरान विधिक शासन, वैकल्पिक विवाद निवारण (एडीआर), विधायी सुधार, डिजिटल परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), प्रौद्योगिकी-सक्षम शासन, संस्थागत सुधार, क्षमता निर्माण और प्रशासनिक उत्कृष्टता जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां और विचार-मंथन सत्र आयोजित किए जाएंगे।

तैयार होगा विजन डॉक्यूमेंट और कार्ययोजना

चिंतन शिविर से एक विजन डॉक्यूमेंट, सुधार संबंधी प्रस्ताव, संस्थागत सुधारों के लिए सिफारिशें, डिजिटल परिवर्तन की कार्ययोजना तथा मंत्रालय में क्रियान्वयन के लिए अल्पकालिक और मध्यम अवधि के कार्य-बिंदु तैयार किए जाने की उम्मीद है।

वरिष्ठ अधिकारी करेंगे भागीदारी

कार्यक्रम में विधिक कार्य विभाग और विधायी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी भाग लेंगे। यह आयोजन विचार-विमर्श, सहयोग और रणनीतिक योजना निर्माण के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा।

सुशासन और संस्थागत उत्कृष्टता को मिलेगा बढ़ावा

विधि एवं न्याय मंत्रालय के अनुसार यह आयोजन नवाचार, सुशासन और संस्थागत उत्कृष्टता के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा। साथ ही पारदर्शी, दक्ष और भविष्य के लिए तैयार विधिक एवं विधायी इकोसिस्टम के निर्माण को गति देगा, जिससे विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।

Previous Post

रायपुर : दुलदुला और बंदरचुवा में आधुनिक बस स्टैंड निर्माण कार्य तेज, यात्रियों को जल्द मिलेगी बेहतर सुविधा

Next Post

रायपुर : पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत

Next Post

रायपुर : पाथरी एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.32 करोड़ रूपए स्वीकृत

Recent Posts

  • विक्रम-1 ने रचा इतिहास, पीएम मोदी बोले- भारत की अंतरिक्ष यात्रा का निर्णायक क्षण
  • भारत–ब्रिटेन CETA: वैश्विक आर्थिक नेतृत्व की दिशा में भारत का बड़ा कदम
  • रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा भारत, राजनाथ सिंह ने गिनाईं 12 वर्षों की उपलब्धियां
  • द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है देवघर का बाबा बैद्यनाथ धाम, जहां साथ-साथ विराजमान हैं ज्योतिर्लिंग और शक्तिपीठ
  • रायपुर : सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News