SthaniyaNews.com
Tuesday, July 28, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

Admin by Admin
July 27, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली नई राह, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने बदली दिव्यांग हितग्राही की जिंदगी

 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की त्वरित पहल से 15 दिनों में मिली सुविधा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

राजनांदगाँव। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। समाज कल्याण विभाग की संवेदनशील पहल से अब दिव्यांगजन भी आवश्यक सुविधाएं समय पर प्राप्त कर आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ रहे हैं।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम बलौदी निवासी 80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग श्री नोहर दास बघेल को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से मात्र 15 दिनों के भीतर मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। इससे उनके जीवन में नई उम्मीद का संचार हुआ है।
श्री नोहर दास बघेल को सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जानकारी मिली। उन्होंने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित प्रक्रिया पूरी की और उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई।
पहले श्री नोहर दास को दैनिक कार्यों और एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से उनकी आवाजाही आसान हो गई है। इससे वे न केवल अपने दैनिक कार्य स्वतंत्र रूप से कर पा रहे हैं, बल्कि रोजगार और आजीविका के अवसरों तक भी आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उनके कदम और मजबूत होंगे।
श्री नोहर दास बघेल ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने पर मुख्यमंत्री, समाज कल्याण विभाग और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके लिए केवल एक वाहन नहीं, बल्कि सम्मानजनक और स्वावलंबी जीवन की नई शुरुआत है।
 

Previous Post

भारत के निजी क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि जारी, जुलाई में 54.3 रहा पीएमआई  

Next Post

राष्ट्रीय पहचान का सुनहरा अवसर : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

Next Post

राष्ट्रीय पहचान का सुनहरा अवसर : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

Recent Posts

  • रायपुर : संवेदनशील सुशासन की सशक्त मिसालः पक्षाघात से पीडि़त दिव्यांग महिला के घर पहुंची आधार सेवा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकेंद्रित शासन व्यवस्था का दिखा मानवीय चेहरा 
  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन
  • राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक आवेदन का अवसर
  • राष्ट्रीय पहचान का सुनहरा अवसर : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
  • (no title)

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News