SthaniyaNews.com
Tuesday, October 6, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

कहानी सेवा की : सौर सुजला योजना ने बदली करण साय की खेती की तस्वीर, अब साल में दो से तीन फसलें

Admin by Admin
October 5, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love

सुविधा मिलने से बढ़ी खेती की उत्पादकता, वार्षिक आमदनी पहुंची करीब 2 लाख रुपये

रायपुर। शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तब सार्थक होता है, जब उनका लाभ खेत-खलिहान तक पहुंचकर किसानों के जीवन में बदलाव लाए। “सेवा संकल्प अभियान” इसी सोच को धरातल पर साकार करने का माध्यम है। कोरिया जिले के कादमनारा के जोबापानी पारा निवासी किसान श्री करण साय, पिता जयराम के जीवन में आया बदलाव इसका एक प्रेरक उदाहरण है।
श्री करण साय लगभग 2 एकड़ भूमि में खेती करते हैं। पहले उनके पास सिंचाई का पर्याप्त साधन नहीं था, जिसके कारण वे वर्ष में केवल एक ही फसल ले पाते थे। बारिश पर निर्भर खेती में मौसम की अनिश्चितता के कारण उत्पादन और आमदनी भी प्रभावित होती थी।
वर्ष 2016 में सौर सुजला योजना का लाभ मिलने के बाद उनकी खेती की तस्वीर बदल गई। योजना के तहत उनके खेत में 3 एचपी का सोलर पंप स्थापित किया गया, जिससे उन्हें सिंचाई का स्थायी और सुविधाजनक साधन मिला। अब उन्हें सिंचाई के लिए वर्षा पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और खेतों में आवश्यकता के अनुसार पानी उपलब्ध हो जाता है।
सिंचाई सुविधा मिलने के बाद श्री करण साय अब अपने खेत में धान, मूंग, सरसों, उड़द और गेहूं जैसी विभिन्न फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। पहले जहां साल में केवल एक फसल हो पाती थी, वहीं अब वे दो से तीन फसलें लेने में सक्षम हैं। इससे उनकी खेती की उत्पादकता बढ़ी और वार्षिक आमदनी लगभग 2 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
सिंचाई सुविधा ने बढ़ाया खेती का भरोसा
श्री करण साय बताते हैं कि सोलर पंप लगने से अब सिंचाई को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं होती। खेत में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होने से फसल लेने का भरोसा बढ़ा है और खेती अब पहले की तुलना में अधिक लाभकारी हो गई है। उनके लिए सौर सुजला योजना केवल खेत में लगा एक सोलर पंप नहीं, बल्कि आजीविका को मजबूत करने और खेती को नई दिशा देने का साधन बनी है।
श्री करण साय ने योजना का लाभ मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों तक ऐसी योजनाओं का लाभ पहुंचने से खेती को मजबूती मिलती है और किसान आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकते हैं।किसान श्री करण साय की कहानी इस बात का उदाहरण है कि जब शासन की योजनाएं जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचती हैं, तो उनका प्रभाव केवल एक सुविधा तक सीमित नहीं रहता।
 

Previous Post

कहानी सेवा की : शौचालय और उज्ज्वला योजना से संजू के परिवार को मिली सुविधा

Next Post

गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने जांच समिति गठित की

Next Post

गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग ने जांच समिति गठित की

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी : हर पर्व पर दोगुनी हो रही खुशियां, महतारी वंदन बना सरिता का आर्थिक सहारा
  • छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी
  • सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • बरसात के बाद सड़कों और पुलों के निर्माण को मिलेगी रफ्तार, 672 करोड़ रुपए से अधिक के 24 कार्यों की निविदा मंजूर
  • वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News