SthaniyaNews.com
Friday, July 17, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home अंतरराष्ट्रीय

तेहरान में भारत ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि

Admin by Admin
July 4, 2026
in अंतरराष्ट्रीय
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love
तेहरान में भारत ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली। भारत के विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने तेहरान में ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने भारत सरकार और देशवासियों की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

पबित्रा मार्गेरिटा ने दी जानकारी

विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मैंने तेहरान में अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया। हमने भारत सरकार और भारत के लोगों की ओर से श्रद्धांजलि दी।”

अमेरिका-इजराइल के हमले में हुई थी मौत

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के एक बड़े हमले में हुई थी, जिसके बाद ईरान में 46 वर्षों से जारी शिया धार्मिक नेतृत्व में बड़ा बदलाव आया। इसके बाद मार्च में उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना गया।

भारत ने बताए मजबूत द्विपक्षीय संबंध

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस अवसर पर भारत का उच्च-स्तरीय प्रतिनिधित्व दोनों देशों के बीच मजबूत सभ्यतागत संबंधों का प्रतीक है। इससे दोनों देशों के बीच जन-संपर्क, राजनीतिक संवाद और आर्थिक सहयोग को और मजबूती मिलेगी।

कई चरणों में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

अंतिम विदाई समारोह 4 और 5 जुलाई को तेहरान स्थित इमाम खुमैनी मोसल्ला प्रार्थना हॉल में आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 6 जुलाई को तेहरान में अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम होंगे। सात जुलाई को कोम शहर में अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार, अंतिम समारोह 9 जुलाई को मशहद में आयोजित होगा, जिसके बाद अयातुल्लाह अली खामेनेई को इमाम रजा की पवित्र दरगाह में दफनाया जाएगा।

भारत पहले भी जता चुका है शोक

5 मार्च को भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास जाकर संवेदना पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए थे और भारत सरकार की ओर से अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी ‘एक्स’ पर जानकारी दी थी कि विदेश सचिव ने ईरानी दूतावास पहुंचकर भारत सरकार और देशवासियों की ओर से संवेदना प्रकट की।

Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने स्वामी विवेकानंद को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने स्वामी विवेकानंद को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Recent Posts

  • रायपुर : ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर : डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
  • रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल रमेनडेका
  • कांकेर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत
  • महासमुंद : धान के बदले दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का विशेष अभियान

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News