SthaniyaNews.com
Friday, August 28, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

नारायणपुर : ’अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लेख’ : महतारी वंदन योजना का मिला 25वीं किस्त

Admin by Admin
July 14, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love

रायपुर। राज्य में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना लागू की है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को दूर करते हुए, उनके स्वास्थ्य में सुधार और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत, पात्र विवाहित, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

भुनेश्वरी के जीवन में आई आर्थिक स्वतंत्रता

नारायणपुर जिले के ग्राम बेनूर की रहने वाली श्रीमती भुनेश्वरी बघेल, जो एक गृहणी हैं और घर में किराना दुकान चलाती हैं, इस योजना की लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया कि पहले बच्चों की शिक्षा और घर का खर्च चलाना उनके लिए कठिन था, लेकिन महतारी वंदन योजना ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। भुनेश्वरी कहती हैं, हर महीने 1 तारीख को मेरे खाते में 1,000 रुपये जमा होते हैं, जिसका उपयोग मैं बच्चों की शिक्षा, कॉपी-किताबें और स्कूल की ड्रेस के साथ-साथ घर के आवश्यक सामानों और दुकान के लिए सामग्री खरीदने में करती हूँ। इसके साथ ही मैं ने अपनी बेटी के भविष्य के लिए सुकन्या योजना में खाता खुलवाकर नियमित राशि जमा करती हूं। महतारी वंदन योजना ने मेरे आर्थिक संघर्षों को कम किया और मेरे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आशा है कि भविष्य में भी ऐसी लाभकारी योजनाएं आती रहेंगी।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा योगदान

महतारी वंदन योजना के तहत् प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रहीं हैं और वहीं जिले में हर महीने 27 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में 2 करोड़ 50 लाख 52 हजार रुपये से अधिक की राशि स्थानांतरित की जा रही है। अ अब तक जिले की महिलाओं के खातों में 65 करोड़ 39 लाख 48 हजार 250 रूपये अंतरित किया जा चुका है। इस योजना ने पूरे छत्तीसगढ़ में उन महिलाओं के जीवन में सुधार किया है, जो पहले सामाजिक और आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रही थीं।

Previous Post

भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सकारात्मक प्रगति : वाणिज्य सचिव

Next Post

रायपुर : दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Next Post

रायपुर : दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Recent Posts

  • बहनों का मान, विष्णु भैया ने किया सम्मान: रक्षाबंधन से पहले मिला बहनों को उपहार
  • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘जशपुर: एक परिचय’ पुस्तक का विमोचन
  • दुलारी देवांगन को मिला ‘विष्णु भैया‘ का दुलार, स्व रोजगार से बनाई अपनी पहचान
  • बीज राखियों से सजेगा रक्षाबंधन, स्नेह के साथ मिलेगा हरियाली का संदेश

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News