SthaniyaNews.com
Monday, August 24, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 4 परिवारों को कुल 16 लाख रूपए की मिलेगी आर्थिक सहायता

Admin by Admin
August 13, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love

आरबीसी खंड-6 क्रमांक-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से जनहानि पर प्रभावित परिवारों को दी जाती है आर्थिक सहायता

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6 क्रमांक-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदाओं एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने वाली जनहानि के मामलों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी क्रम में जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदाओं में हुई मृत्यु के 4 प्रकरणों में प्रभावित परिजनों के लिए कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। यह सहायता राशि शासन के नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को प्रदान की जाएगी।
     अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू से प्राप्त के अनुसार तहसील सन्ना के ग्राम चम्पा निवासी स्वर्गीय हनुमान, पिता कोतो राम  की 05 सितंबर 2022 को कुंआ के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतक के निकटतम वैध वारिस उनके चचेरे भाई श्री डबलू राम को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार तहसील दुलदुला के ग्राम लोरो निवासी स्वर्गीय आलिशा बाई पिता श्री जयनंदन राम की 02 जुलाई 2024 को सांप काटने की वजह से मृत्यु हो गई थी। मृतक के निकटतम वैध वारिस उनकी पिता श्री जयनंदन राम को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। 
     इसी प्रकार से तहसील मनोरा के ग्राम भीमसेला निवासी स्वर्गीय प्रदीप तिर्की, पिता श्री अंधेरियस तिर्की की 01 मई 2024 को बांध के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतिका के निकटतम वैध वारिस उनके पिता श्री अंधेरियस तिर्की एवं उनकी पुत्री निशा तिर्की और मनीषा तिर्की को संयुक्त रूप से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। तहसील बगीचा  के ग्राम रेंगोला निवासी स्वर्गीय अनिस टोप्पो, पिता श्री अंकित टोप्पो की 05  अप्रैल 2026 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। मृतक के निकटतम वैध वारिस उनकी माता श्रीमती साधना टोप्पो एवं पिता श्री अंकित टोप्पो को संयुक्त रूप से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Previous Post

रायपुर : शिक्षा विभाग की तबादला सूची जारी, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर, विभिन्न कारणों से 400 नाम रुके

Next Post

रायपुर : भारत विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को पेण्ड्रा में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Next Post

रायपुर : भारत विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को पेण्ड्रा में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Recent Posts

  • अब ऑनलाइन देखी जा सकेगी आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी
  • मतलोंगा-अलोरी मार्ग पर ईब नदी पर निर्माणाधीन पुल का काम 65 प्रतिशत पूर्ण, मार्च-2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
  • परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया बढ़ी आगे
  • माह अगस्त में पीडीएस खाद्यान्न का पर्याप्त भण्डारण, वितरण कार्य प्रगति पर: खाद्य विभाग
  • छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News