SthaniyaNews.com
Sunday, July 26, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

Admin by Admin
July 24, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love
 भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल,

324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान

कहीं खीर-पूड़ी, कहीं पनीर की सब्जी, तो कहीं हरी सब्जियों के साथ परोसा गया विशेष भोजन

324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान

रायपुर। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है। इसके तहत सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों (बालवाटिका से कक्षा 8 तक) के बच्चों को सभी स्कूली दिनों में गर्म, ताजा और पौष्टिक पका हुआ भोजन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाले बच्चों की मदद करके उनकी पढ़ाई बीच में छोड़ने  की दर को कम करना है।

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के 324 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ ‘न्योता भोज महाअभियान’ का आयोजन

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (पीएम पोषण) के तहत बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड में सामाजिक सहभागिता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। शिक्षा विभाग की पहल पर विकासखंड के 324 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक साथ ‘न्योता भोज महाअभियान’ आयोजित किया गया। इस अभियान में लगभग 16 हजार विद्यार्थियों को स्वादिष्ट, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसा गया।

बच्चों के पोषण और नियमित उपस्थिति पर जोर

कलेक्टर श्री विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में आयोजित इस महाअभियान का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ विद्यालयों में उनकी नियमित उपस्थिति और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना है। ‘न्योता भोज’ के माध्यम से समाज की सहभागिता को विद्यालयों और बच्चों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय संसाधनों से तैयार किए गए विविध व्यंजन

अभियान के दौरान विद्यालयों में बच्चों के लिए अलग-अलग प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए। कहीं खीर-पूड़ी और पनीर की सब्जी परोसी गई, तो कहीं हरी सब्जियों, गर्म भोजन और मिष्ठान के साथ बच्चों को विशेष भोजन कराया गया। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों और सब्जियों का उपयोग करते हुए भोजन तैयार किया गया। बच्चों ने उत्साह और खुशी के साथ सामूहिक भोज का आनंद लिया। इस महाअभियान को सफल बनाने में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रह्लाद जैन, बीआरसी श्री डी. राय, संकुल प्राचार्यों, संकुल समन्वयकों, प्रधान अध्यापकों और मध्यान्ह भोजन संचालित करने वाले समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य विकासखंडों में भी होगा विस्तार

जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश पांडे ने बताया कि ‘न्योता भोज’ का उद्देश्य बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना और विद्यालयों में सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन इस अभियान को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ सफल बना रहे हैं। भैरमगढ़ में आयोजित यह सामूहिक ‘न्योता भोज’ महाअभियान बच्चों के पोषण, विद्यालयों में नियमित उपस्थिति और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी पहल है। इस सफलता के बाद जिले के अन्य विकासखंडों में भी चरणबद्ध तरीके से ऐसे सामूहिक न्योता भोज आयोजित किए जाएंगे।

Previous Post

पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Next Post

बंदूक छोड़ विकास की मुख्यधारा से जुड़े बण्डो राकेश, अब पक्के घर में संवार रहे अपना भविष्य

Next Post

बंदूक छोड़ विकास की मुख्यधारा से जुड़े बण्डो राकेश, अब पक्के घर में संवार रहे अपना भविष्य

Recent Posts

  • भारत के निजी क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि जारी, जुलाई में 54.3 रहा पीएमआई  
  • जम्मू-श्रीनगर हाईवे लगातार दूसरे दिन बंद, सभी प्रमुख धार्मिक यात्राएं छठे दिन भी स्थगित
  • नीट पेपर लीक मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सरकार से मांगा सुधारों का पूरा रोडमैप, अगली सुनवाई 3 अगस्त को
  • फोर्स्ड लेबर पर भारत की सख्ती का असर, अमेरिका ने अन्य देशों के मुकाबले लगाया कम टैरिफ
  • पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News