SthaniyaNews.com
Friday, July 17, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अमित शाह का नमन, बोले- उनके विचार आज भी प्रासंगिक

Admin by Admin
July 4, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love
स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अमित शाह का नमन, बोले- उनके विचार आज भी प्रासंगिक

दिल्ली। युवा चेतना के प्रेरणास्रोत, आध्यात्मिक गुरु और भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाले स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश के ‘आत्मविश्वास’ और ‘स्व’ को जगाने का काम किया था तथा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी मार्ग पर चलकर देश का नेतृत्व कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “स्वामी विवेकानंद जी के निर्वाण दिवस पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं।” उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “विश्व को वेदांत, दर्शन और भारतीय ज्ञान परंपरा से पुनः परिचित कराने वाले स्वामी विवेकानंद ने युवाओं में चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई। उन्होंने देश के कोने-कोने में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का शंखनाद किया और रामकृष्ण मिशन की स्थापना कर अध्यात्म व सेवा को संगठित स्वरूप प्रदान किया। उनके विचार और आदर्श युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते रहेंगे।”

‘आधुनिकता और आध्यात्मिकता का अद्भुत समन्वय किया’

अमित शाह ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, “स्वामी विवेकानंद जी ने अपनी अल्प आयु में ही भारत के ज्ञान, संस्कृति और दर्शन को पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम किया। अमेरिका में आयोजित सर्वधर्म सम्मेलन में उन्होंने अपने एक ही संबोधन से सनातन धर्म के ‘विश्व बंधु’ के संदेश से पूरी दुनिया को परिचित कराया।” उन्होंने कहा, “स्वामी विवेकानंद एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने आधुनिकता और आध्यात्मिकता का अद्भुत समन्वय किया। मेरे विचार से उनके सिद्धांत उस समय जितने प्रासंगिक थे, आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।”

‘स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चल रहे हैं पीएम मोदी’

गृह मंत्री ने कहा, “स्वामी विवेकानंद ने ही हमारे देश के आत्मविश्वास को जगाया था। उन्होंने ही हमारे देश के ‘स्व’ को जागृत किया था और इसी रास्ते पर चलकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा और आशीर्वाद प्राप्त हो।

Previous Post

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

Next Post

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में 27,053 माताओं को मिला लाभ

Next Post

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में 27,053 माताओं को मिला लाभ

Recent Posts

  • रायपुर : ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर : डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
  • रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल रमेनडेका
  • कांकेर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत
  • महासमुंद : धान के बदले दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का विशेष अभियान

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News