SthaniyaNews.com
Friday, July 17, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान जलवायु परिवर्तन का सामना कर रहे देशों को समर्पित : पीएम मोदी

Admin by Admin
June 28, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love
गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान जलवायु परिवर्तन का सामना कर रहे देशों को समर्पित : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उनके नेतृत्व के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ प्रदान किया गया। पीएम मोदी ने सेशेल्स की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह सम्मान उन सभी देशों को समर्पित किया जो जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना कर रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण को अपना दायित्व मानते हैं।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “मुझे ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान से सम्मानित करने के लिए सेशेल्स की जनता, सरकार और राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी का हृदय से आभार।” उन्होंने कहा, “मैं विनम्रतापूर्वक यह सम्मान स्वीकार करता हूं और इसे उन सभी देशों को समर्पित करता हूं जो जलवायु परिवर्तन की चुनौती से लड़ रहे हैं तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की रक्षा को अपना दायित्व मानते हैं। यह एक ऐसी चुनौती है, जिससे हमें मिलकर निपटना होगा।”

जलवायु परिवर्तन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता

जलवायु परिवर्तन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत हमारी धरती को अधिक हरित और सतत बनाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाने को तैयार है। इसकी झलक हमारी घरेलू नीतियों, मिशन लाइफ पर विशेष जोर तथा इंटरनेशनल सोलर अलायंस और कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी वैश्विक पहलों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।”

यह सम्मान सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री मोदी के लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों तथा उनके हरित विकास के दृष्टिकोण की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना है।

संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा

वहीं, दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के आदान-प्रदान के बाद संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “डॉ. पैट्रिक हर्मिनी, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों और मीडिया के साथियों का धन्यवाद। आपके आत्मीय स्वागत और आतिथ्य के लिए मैं राष्ट्रपति हर्मिनी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान से सम्मानित किया जाना मेरे लिए और 140 करोड़ भारतवासियों के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। मैं इस सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए उन सभी देशों को समर्पित करता हूं, जो जलवायु परिवर्तन की चुनौती से लड़ रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण को भावी पीढ़ियों के प्रति अपना दायित्व मानते हैं।”

पीएम मोदी को 30 से अधिक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं

गौरतलब हो, यह सम्मान जलवायु परिवर्तन, सतत विकास और हरित विकास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की शृंखला में नवीनतम उपलब्धि है।प्रधानमंत्री मोदी को 30 से अधिक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इनमें विभिन्न देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा प्रदान किए गए सर्वोच्च नागरिक सम्मान, शैक्षणिक सम्मान तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सम्मान शामिल हैं।

Previous Post

हिंद महासागर में सेशेल्स भारत के लिए विशेष साझेदार, ये दोनों देशों को जोड़ता है: पीएम मोदी

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से गणेश उत्सव पर कुम्हारों के हाथों से बनी मिट्टी की मूर्ति खरीदने की अपील की

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से गणेश उत्सव पर कुम्हारों के हाथों से बनी मिट्टी की मूर्ति खरीदने की अपील की

Recent Posts

  • रायपुर : ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर : डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
  • रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल रमेनडेका
  • कांकेर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत
  • महासमुंद : धान के बदले दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का विशेष अभियान

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News