SthaniyaNews.com
Friday, July 17, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

हिंद महासागर में सेशेल्स भारत के लिए विशेष साझेदार, ये दोनों देशों को जोड़ता है: पीएम मोदी

Admin by Admin
June 28, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love
हिंद महासागर में सेशेल्स भारत के लिए विशेष साझेदार, ये दोनों देशों को जोड़ता है: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करते हुए कहा कि हिंद महासागर भारत और सेशेल्स को अलग नहीं करता, बल्कि दोनों देशों को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि भारत की हिंद महासागर संबंधी दृष्टि में सेशेल्स का विशेष स्थान है और दोनों देशों के रिश्ते सरकारों से पहले लोगों के बीच बने थे।

नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने मोदी ने कहा, “स्पीकर सिल्वेन लिबियन, सरकार के नेता बर्नार्ड जॉर्ज, विपक्ष के नेता, नेशनल असेंबली के सम्मानित सदस्य और मेरे प्रिय भाइयों-बहनों, नमस्कार। इस प्रतिष्ठित सदन को संबोधित करना मेरे लिए विशेष सम्मान की बात है।”

प्रधानमंत्री ने अपने स्वागत के लिए स्पीकर का आभार जताते हुए कहा कि वह राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी और सेशेल्स की जनता के भी आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें रविवार को ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने वाले सभी लोगों को प्रेरित करेगा।उन्होंने कहा, “मैं अपने साथ भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं लेकर आया हूं।”

पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद वर्ष 2015 में हिंद महासागर क्षेत्र में उनकी पहली यात्रा सेशेल्स की थी और यह अफ्रीका का भी उनका पहला दौरा था। उन्होंने कहा कि उन्होंने सबसे पहले सेशेल्स इसलिए चुना, क्योंकि भारत की हिंद महासागर संबंधी सोच में इस देश का विशेष महत्व है।

सेशेल्स की स्वतंत्रता के 50 वर्ष पूरे होने पर वहां की जनता को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और सेशेल्स की मित्रता केवल राजनयिक संबंधों की 50 वर्ष पुरानी नहीं है, बल्कि इसका इतिहास इससे कहीं अधिक पुराना है। उन्होंने कहा कि अगस्त 1770 में जहाज ‘टेलीमाक’ से सेंट ऐनी द्वीप पहुंचे लोगों में पांच भारतीय भी शामिल थे। यही यात्रा दोनों देशों के बीच मानवीय रिश्तों की शुरुआत बनी और समय के साथ भारतीय समुदाय आधुनिक सेशेल्स की कहानी का अभिन्न हिस्सा बन गया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारे संबंध सरकारों ने नहीं बनाए। इन्हें लोगों ने बनाया, परिवारों ने आगे बढ़ाया और पीढ़ियों ने संजोकर रखा। हिंद महासागर ने इस रिश्ते को मजबूत किया है। यही कारण है कि हम अजनबियों की तरह नहीं, बल्कि पुराने मित्रों की तरह मिलते हैं।”

वहीं, सेशेल्स की विविधतापूर्ण संस्कृति की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि इस देश की सबसे बड़ी ताकत उसके लोग हैं। दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने अपनी भाषाएं, परंपराएं और संस्कृतियां साथ लाकर एक साझा ‘सेशेल्वा’ पहचान का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि नेशनल असेंबली का आदर्श वाक्य ‘यूनिटी इन डायवर्सिटी’ (विविधता में एकता) इस भावना को दर्शाता है। यह क्रियोल संगीत, माउत्या नृत्य और फेस्टिवल क्रियोल जैसे आयोजनों में दिखाई देता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स के सांस्कृतिक संबंध रोजमर्रा के जीवन में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि ‘कारी कोको’, समोसे और चटनी के स्वाद से लेकर दीपावली, थाई पोंगल और नवरात्रि के दौरान गरबा जैसे उत्सव दोनों देशों के सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूत करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यही साझा सांस्कृतिक विरासत और क्रियोल भावना भविष्य में भारत-सेशेल्स मित्रता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Previous Post

पीएम मोदी ने 20वीं बार विदेशी संसद को किया संबोधित, सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले- ‘हमारा रिश्ता प्यार, विश्वास और साझा भविष्य का है’

Next Post

गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान जलवायु परिवर्तन का सामना कर रहे देशों को समर्पित : पीएम मोदी

Next Post

गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान जलवायु परिवर्तन का सामना कर रहे देशों को समर्पित : पीएम मोदी

Recent Posts

  • रायपुर : ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर : डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
  • रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल रमेनडेका
  • कांकेर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत
  • महासमुंद : धान के बदले दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का विशेष अभियान

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News