SthaniyaNews.com
Friday, July 17, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

पीएम मोदी ने 20वीं बार विदेशी संसद को किया संबोधित, सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले- ‘हमारा रिश्ता प्यार, विश्वास और साझा भविष्य का है’

Admin by Admin
June 28, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love
पीएम मोदी ने 20वीं बार विदेशी संसद को किया संबोधित, सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले- ‘हमारा रिश्ता प्यार, विश्वास और साझा भविष्य का है’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को द्विपीय देश सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित किया। इस तरह पीएम ने 20वीं बार विदेशी संसद को संबोधित करने का नया कीर्तिमान स्थापित किया। पीएम मोदी ने सेशल्स की संसद को संबोधित करने का मौका देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा, “सेशेल्स के साथ भारत का 50 साल पुराना रिश्ता है। उन्होंने कहा कि सेशेल्स के दिल में भारतीयों के लिए प्यार है। सेशेल्स के साथ भारत का प्यार का रिश्ता है और दोनों देश साझेदार हैं।”

विदेशी सरजमीं पर प्रधानमंत्री के संबोधन की बात करें तो 2014 में ही इसकी इबारत लिखी जा चुकी थी। 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद उन्होंने सबसे पहले भूटान, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया और फिजी की संसदों को संबोधित किया था। अगले साल भी सिलसिला जारी रहा और 2015 में उन्होंने मॉरीशस की नेशनल असेंबली, श्रीलंका, मंगोलिया, ब्रिटेन और अफगानिस्तान की संसदों को संबोधित किया।

2016 में पीएम ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया और 2023 में दोबारा अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इसके साथ ही वह ऐसे पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने, जिन्होंने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को दो बार संबोधित किया। इन महत्वपूर्ण अवसरों के बीच उन्होंने 2018 में युगांडा, 2019 में मालदीव और 2024 में गुयाना की संसदों को भी संबोधित किया।

यह कारवां 2025 में और आगे बढ़ा, जब प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई में अपनी यात्राओं के दौरान घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा नामीबिया की राष्ट्रीय संसदों को संबोधित किया। इसके बाद दिसंबर में उन्होंने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया, जो अफ्रीका और ग्लोबल साउथ के साथ भारत के बढ़ते संबंधों को दर्शाता है।इस साल 25 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री मोदी ने यरुशलम की राजकीय यात्रा के दौरान इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित कर इतिहास रचा। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने।

वहीं, सेशेल्स में भी ऐसा करने वाले वो भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। पीएम मोदी ने सेशेल्स रवाना होने से पहले ही इस बारे में बताया था। एक्स प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी ने कहा, “मैं सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री बनूंगा। यह अवसर दोनों देशों के मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को दर्शाता है। सेशेल्स में बसे भारतीय समुदाय से मिलने का भी अवसर मिलेगा, जिसने पीढ़ियों से दोनों देशों की मित्रता को मजबूत किया है।”

वैसे प्रधानमंत्री ने एक और इतिहास रचा! उन्हें सेशेल्स में भी सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। सेशेल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उनके नेतृत्व के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सेशेल्स की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने यह सम्मान उन सभी देशों को समर्पित किया जो जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना कर रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण को अपना दायित्व मानते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “मुझे ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान से सम्मानित करने के लिए सेशेल्स की जनता, सरकार और राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी का आभार।

Previous Post

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात

Next Post

हिंद महासागर में सेशेल्स भारत के लिए विशेष साझेदार, ये दोनों देशों को जोड़ता है: पीएम मोदी

Next Post

हिंद महासागर में सेशेल्स भारत के लिए विशेष साझेदार, ये दोनों देशों को जोड़ता है: पीएम मोदी

Recent Posts

  • रायपुर : ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर : डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
  • रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल रमेनडेका
  • कांकेर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत
  • महासमुंद : धान के बदले दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का विशेष अभियान

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News