SthaniyaNews.com
Friday, July 17, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने स्वामी विवेकानंद को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Admin by Admin
July 4, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने स्वामी विवेकानंद को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने शनिवार को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को देश के युवाओं तथा राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी बताया। नेताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श आज भी विकसित भारत के निर्माण की दिशा में देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “स्वामी विवेकानंद जी के निर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और राष्ट्र-चेतना को वैश्विक पहचान दिलाने में उनका योगदान अतुलनीय है। उनकी बौद्धिकता और प्रेरणादायी विचार आज भी करोड़ों युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उनके आध्यात्मिक संदेश विकसित भारत के निर्माण का संकल्प साकार करने में देश को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करते रहेंगे।”

राजनाथ सिंह ने बताया राष्ट्र निर्माण का प्रेरणास्रोत

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “स्वामी विवेकानंद जी के निर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। स्वामी विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और सनातन विचारधारा की गौरवशाली परंपरा को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने देशभक्ति, समाज सेवा, नैतिक विकास और चरित्र निर्माण का संदेश दिया। उनका विश्वास था कि सशक्त, संस्कारित और आत्मविश्वासी नागरिक राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। स्वामी विवेकानंद जी के विचार हमें समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।”

शिवराज सिंह चौहान ने साझा किए प्रेरक विचार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “भारतीय स्वाभिमान की वैश्विक प्राण प्रतिष्ठा करने वाले महान आध्यात्मिक गुरु और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।” उन्होंने आगे लिखा, “स्वामी विवेकानंद जी बचपन से मेरी प्रेरणा रहे हैं। स्वामी जी के शब्द सदैव मेरे कानों में गूंजते हैं और नई ऊर्जा देते हैं। स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि तुम केवल साढ़े तीन हाथ के हाड़-मांस के पुतले नहीं हो। तुम ईश्वर के अंश हो, तुम अमृत के पुत्र हो, तुम अनंत शक्तियों के भंडार हो, तुम अमर आनंद के भागी हो। दुनिया में कोई ऐसा काम नहीं है, जो तुम न कर सको।”

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “स्वामी विवेकानंद जी भारतीय दर्शन, अध्यात्म और वैश्विक चेतना के साकार स्वरूप हैं। उनके आध्यात्मिक अमृत प्रकाश से संपूर्ण संसार आलोकित है। ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए’ का आपका मंत्र सदैव युवाओं का कल्याण करता रहेगा। आपके ओजस्वी विचार और जीवन-दर्शन हमें राष्ट्र एवं समाज के नवनिर्माण के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते रहेंगे। स्वामी विवेकानंद जी के चरणों में बारंबार प्रणाम।”

जेपी नड्डा ने मानव सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश बताया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय संस्कृति व सनातन आध्यात्मिक दर्शन को वैश्विक मंच पर गौरव एवं प्रतिष्ठा दिलाने वाले, युवाओं के प्रेरणास्रोत और युगद्रष्टा स्वामी विवेकानंद जी के निर्वाण दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन। स्वामी विवेकानंद जी ने अपने अद्वितीय ज्ञान, ओजस्वी व्यक्तित्व और राष्ट्रवादी चिंतन से भारतीय संस्कृति की महानता का संदेश संपूर्ण विश्व तक पहुंचाया तथा करोड़ों युवाओं के मन में आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और मानव सेवा का भाव जागृत कर राष्ट्र निर्माण की दिशा दिखाई। उनके प्रेरणादायी विचार, आदर्श और जीवन-दर्शन हमें सदैव मानवता की सेवा, राष्ट्र के उत्थान और विश्व कल्याण के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे।”

धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं के लिए बताया प्रेरणापुंज

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, “युवाओं के प्रेरणास्रोत, महान दार्शनिक एवं आध्यात्मिक चिंतक स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं। अपने ओजस्वी विचारों से स्वामी विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। उनका जीवन हमें आत्मविश्वास, राष्ट्रप्रेम और मानव सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Previous Post

तेहरान में भारत ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि

Next Post

उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आज से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, संगठनात्मक बैठकों पर रहेगा फोकस

Next Post

उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आज से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, संगठनात्मक बैठकों पर रहेगा फोकस

Recent Posts

  • रायपुर : ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर : डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
  • रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल रमेनडेका
  • कांकेर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत
  • महासमुंद : धान के बदले दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का विशेष अभियान

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News