SthaniyaNews.com
Friday, July 17, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में 27,053 माताओं को मिला लाभ

Admin by Admin
July 4, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love
Prime Minister’s Mother Vandana Scheme : छत्तीसगढ़ के महासमुंद में 27,053 माताओं को मिला लाभ

रायपुर। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए यह बड़ी राहत साबित हो रही है। योजना के तहत महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बेहतर पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षित मातृत्व के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इससे जिले की हजारों माताओं और नवजात शिशुओं को लाभ मिला है।

दो किस्तों में कुल 5,000 रुपए की सहायता राशि दी जाती है

योजना के तहत प्रथम संतान के जन्म पर पात्र महिलाओं को गर्भधारण से लेकर शिशु के जन्म के बाद निर्धारित टीकाकरण पूरा होने तक दो किस्तों में कुल 5,000 रुपए की सहायता राशि दी जाती है। वहीं, दूसरी संतान के रूप में कन्या जन्म लेने पर 6,000 रुपए की अतिरिक्त एकमुश्त सहायता प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना, सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है।

अब तक कुल 27,053 गर्भवती महिलाओं को योजना का लाभ मिला

महासमुंद जिले में वर्ष 2022-23 से अब तक कुल 27,053 गर्भवती महिलाओं को योजना का लाभ मिला है। इनमें 14,423 महिलाओं को पहली किस्त के रूप में 4.32 करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्रदान की गई, ताकि वे गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकें।

दूसरी किस्त के रूप में 1.64 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता

इसके अलावा 8,211 महिलाओं को प्रसव के बाद नवजात शिशु का निर्धारित टीकाकरण पूर्ण होने पर दूसरी किस्त के रूप में 1.64 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि दी गई है। वहीं, दूसरी संतान के रूप में पुत्री जन्म लेने पर 4,420 माताओं को 2.65 करोड़ रुपए से अधिक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।

PMMVY से लाभान्वित महिलाओं ने बताया

योजना से लाभान्वित महिलाओं ने बताया कि प्राप्त राशि से उन्हें गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन, दवाइयों और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था करने में मदद मिली। कई महिलाओं ने इस राशि का उपयोग अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के लिए भी किया है।

लाभार्थी महिला ने कहा कि जो भी राशि हमें मिली, हमने उसका उपयोग अपने लिए और अपने बच्चे के लिए किया है। इससे हमें सहायता मिली। सरकार की ये योजना बहुत अच्छी है।

जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा योजना का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर सहायता राशि वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

PMMVY योजना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ संस्थागत प्रसव, समय पर स्वास्थ्य जांच और नवजात शिशुओं के पूर्ण टीकाकरण को भी बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में 2022-23 से अब तक 27053 महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है। ये राशि बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे महिलाएं स्वावलंबी बनती है और इसके साथ ही बच्चों के कुपोषण को लेकर सरकार की जो लड़ाई है, उसमें भी सहायता मिलती है।

जिले में योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार दर्ज किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह योजना स्वस्थ मां और स्वस्थ शिशु निर्माण के साथ-साथ बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का भी माध्यम बन रही है।

Previous Post

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अमित शाह का नमन, बोले- उनके विचार आज भी प्रासंगिक

Next Post

रायपुर : राज्यपाल से सर्वाेदय शांति पदयात्रा के संतों ने की सौजन्य भेंट

Next Post

रायपुर : राज्यपाल से सर्वाेदय शांति पदयात्रा के संतों ने की सौजन्य भेंट

Recent Posts

  • रायपुर : ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर : डबल इंजन सरकार के संकल्प को नई गति: केंद्र के ऐतिहासिक निर्णयों से छत्तीसगढ़ को मिलेगा औद्योगिक और कृषि विकास का नया आधार
  • रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा उत्कृष्ट कार्य संस्कृति और स्वस्थ संसदीय परंपरा का जीवंत उदाहरण : राज्यपाल रमेनडेका
  • कांकेर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत
  • महासमुंद : धान के बदले दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का विशेष अभियान

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News