SthaniyaNews.com
Monday, August 24, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

रायपुर : भारत विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को पेण्ड्रा में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Admin by Admin
August 13, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love

 जनसंपर्क विभाग लगाएगा विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी, शाम 5 बजे निकलेगी कैंडल मार्च

रायपुर। भारत विभाजन की विभीषिका की स्मृति में 14 अगस्त को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा और संघर्ष झेलने वाले लोगों को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी को उस दौर के इतिहास से अवगत कराते हुए आपसी सद्भाव, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देना है।
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम मल्टीपर्पस स्कूल पेण्ड्रा के असेंबली हॉल में आयोजित होगा। इस अवसर पर भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष और पीड़ा को स्मरण किया जाएगा। साथ ही देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के महत्व का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन के सहयोग से जनसंपर्क विभाग द्वारा भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की थीम पर विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन के दौर की घटनाओं, विस्थापन और उससे प्रभावित लोगों के संघर्ष की ऐतिहासिक झलक प्रस्तुत की जाएगी।
स्मृति दिवस के अवसर पर शाम 5 बजे अटल परिसर पेण्ड्रा से मल्टीपर्पस स्कूल तक कैंडल मार्च (मोमबत्ती यात्रा) निकाली जाएगी। कैंडल मार्च के माध्यम से विभाजन की त्रासदी में प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शांति, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया जाएगा।
कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे भारत विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता कर विभाजन की त्रासदी में प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लें।

Previous Post

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 4 परिवारों को कुल 16 लाख रूपए की मिलेगी आर्थिक सहायता

Next Post

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

Next Post

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

Recent Posts

  • अब ऑनलाइन देखी जा सकेगी आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी
  • मतलोंगा-अलोरी मार्ग पर ईब नदी पर निर्माणाधीन पुल का काम 65 प्रतिशत पूर्ण, मार्च-2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
  • परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया बढ़ी आगे
  • माह अगस्त में पीडीएस खाद्यान्न का पर्याप्त भण्डारण, वितरण कार्य प्रगति पर: खाद्य विभाग
  • छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News