SthaniyaNews.com
Monday, August 24, 2026
Advertisement
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
No Result
View All Result
SthaniyaNews.com
No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय
Home ट्रेडिंग न्यूज

उत्तर प्रदेश तेजी से बढ़ रहा ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर: योगी आदित्यनाथ

Admin by Admin
August 19, 2026
in ट्रेडिंग न्यूज
Reading Time: 1 min read
A A
Spread the love
उत्तर प्रदेश तेजी से बढ़ रहा ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर: योगी आदित्यनाथ

रायपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने राज्य के बुनियादी ढांचे, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक विकास और सुशासन को आर्थिक विस्तार के प्रमुख आधार बताया।

उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में राज्य के बजट, सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) और प्रति व्यक्ति आय में तीन गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं की कार्यबल भागीदारी तीन गुना से अधिक बढ़ी है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक कॉरिडोर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तथा डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर का लगातार विस्तार हो रहा है। उन्होंने बताया कि देश के कुल एक्सप्रेसवे का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश में है। राज्य में 17 हवाई अड्डे, देश का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क, मेट्रो नेटवर्क, पहला रीजनल रैपिड रेल, पहला अंतर्देशीय जलमार्ग, दो डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और लॉजिस्टिक्स हब मौजूद हैं।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जापान की तकनीक और विशेषज्ञता का लाभ भारतीय किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत-जापान साझेदारी केवल निवेश तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसका लाभ किसानों, युवाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मिलना चाहिए।

चौहान ने जापानी कंपनियों और संस्थानों से ऐसी तकनीक और कृषि मशीनरी विकसित करने का आग्रह किया, जो छोटे और सीमांत किसानों के लिए उपयोगी और सुलभ हो। उन्होंने ऐसी तकनीक विकसित करने पर जोर दिया, जिससे कृषि उत्पादकता बढ़े, पानी और उत्पादन लागत कम हो तथा किसानों की आय में वृद्धि हो।

उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 का आयोजन 18 से 23 अगस्त तक उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हो रहा है। इसमें 200 से अधिक जापानी उद्योगपति, सीईओ, कारोबारी प्रतिनिधि और नीति-निर्माता हिस्सा ले रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2025-26 में भारत-जापान द्विपक्षीय व्यापार करीब 27.5 अरब डॉलर रहा।

Previous Post

स्वतंत्रता दिवस-2026 : माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश

Next Post

SEBI के दायरे वाली संस्थाएं AI टूल के इस्तेमाल के लिए खुद जिम्मेदार: चेयरमैन

Next Post

SEBI के दायरे वाली संस्थाएं AI टूल के इस्तेमाल के लिए खुद जिम्मेदार: चेयरमैन

Recent Posts

  • अब ऑनलाइन देखी जा सकेगी आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी
  • मतलोंगा-अलोरी मार्ग पर ईब नदी पर निर्माणाधीन पुल का काम 65 प्रतिशत पूर्ण, मार्च-2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
  • परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया बढ़ी आगे
  • माह अगस्त में पीडीएस खाद्यान्न का पर्याप्त भण्डारण, वितरण कार्य प्रगति पर: खाद्य विभाग
  • छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन

Categories

Disclaimer

Sthaniya News पर उपस्थित कुछ सामग्रियों का स्वयं के होने का अधिकार संबंधी दावा Sthaniya News नहीं करता है l इसमें उपलब्ध ख़बरों की त्रुटी या, उपयोग की गयी सामग्रियों का जिम्मेदार संवाददाता / ख़बर देने वाला स्वयं होगा l इसमें Sthaniya News की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी l
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेडिंग न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
  • राजनीति
  • नेशनल
  • हेल्थ
  • अंतरराष्ट्रीय

© 2025 Sthaniya News